Tense कितने प्रकार के होते हैं | Types Of Tenses in Hindi With Examples
Types Of Tenses in Hindi With Examples (Tense के प्रकार)
हेलो दोस्तो! आज के इस लेख में हम आपके साथ शेयर करेंगे Types Of Tenses in Hindi (Tense कितने प्रकार के होते हैं). अगर आप एक स्कूली छात्र हैं तो Tenses आपकी पढ़ाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे आप जानबूझकर भी नकार नहीं सकते. इसीलिए छात्रों की जरूरतों को समझते हुए “Types Of Tenses” के बारे में यह आर्टिकल डिटेल में होने वाला है.
इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको “Tenses के प्रकार” अच्छे से समझ में आ जाएंगे. इसके अलावा आने वाले समय में हम आपके साथ सभी प्रकार के Tenses की सीरीज शेयर करेंगे. Tenses की सीरीज के माध्यम से आप सभी Tenses को आसानी से सीख पाएंगे, और उम्मीद करता हूं आपके लिए “Types Of Tenses” संबंधी यह लेख महत्वपूर्ण साबित होगा.
Types Of Tenses in Hindi (Tense के प्रकार)
👉 मुख्य रूप से देखा जाए तो Tense तीन प्रकार के होते हैं:
1. Present Tense
2. Past Tense
3. Future Tense
👉 Tense के चार रूप होते हैं :
1. Present Tense
- Simple Present Indefinite Tense
- Present Continuous Tense
- Present Perfect Tense
- Present Perfect Continuous Tense
2. Past Tense
3. Future Tense
- Simple Future Indefinite Tense
- Future Continuous Tense
- Future Perfect Tense
- Future Perfect Continuous Tense
👉 इस तरह कुल मिलाकर 12 Tenses होते हैं.
Tenses की पहचान With Examples
(1) Simple Present Indefinite Tense
पहचान ➡ Simple Present Tense के वाक्यों में काम का होना या करना पाया जाता है. इन वाक्यों के अंत में ‘ता है’ , ‘ती है’ , ते है’ आदि शब्द पाए जाते हैं; जैसे –
- राम अपना पाठ याद करता है।
- सीता एक मधुर गाना गाती है।
- वे क्रिकेट नहीं खेलते हैं।
- वह स्कूल कब जाता है?
(2) Simple Past Indefinite Tense
पहचान ➡ Simple Past indefinite के वाक्य में काम का करना या होना भूतकाल (Past) में पाया जाता है. ऐसे वाक्यों के अंत में “आ , या , ई , ये , ता था , ते थे , ती थी” आते हैं; जैसे –
- उसने कल मुझे एक कलम दिया।
- मैं इस घर में रहता था।
- वह कल क्रिकेट नहीं खेला।
- क्या तुम स्कूल गए?
(3) Simple Future Indefinite Tense
पहचान ➡ Simple Future Indefinite के वाक्यों में काम का होना या करना भविष्यकाल (Future) में पाया जाता है. इस प्रकार के वाक्य के अंत में “गा , गी , गे” पाए जाते हैं; जैसे –
- मैं एक पत्र लिखूंगा।
- हम कल स्कूल जाएंगे।
- वह कल स्कूल नहीं जाएगी।
- क्या वे आम खाएंगे?
(4) Present Continuous Tense
पहचान ➡ Present Continuous के वाक्यों में काम का जारी रहना पाया जाता है और काम के जारी रहने का समय नहीं दिया जाता है. इस प्रकार के वाक्यों की क्रिया के अंत में “रहा है , रही है , रहे हैं , रहे हो” आदि शब्द होते हैं; जैसे –
- मोहन एक पत्र लिख रहा है।
- लड़कियां स्कूल जा रही हैं।
- राम मैदान में नहीं खेल रहा है।
- क्या सूर्य आकाश में निकल रहा है?
(5) Past Continuous Tense
पहचान ➡ ऐसे वाक्यों में काम का जारी रहना भूतकाल (Past) में पाया जाता है. इन वाक्यों के अंत में “रहा था , रही थी , रहे थे” पाए जाते हैं; जैसे –
- मैं अपनी किताब पढ़ रहा था।
- वे फुटबॉल खेल रहे थे।
- मैं स्कूल नहीं जा रहा था।
- कितने लड़के मैदान में खेल रहे थे?
(6) Future Continuous Tense
पहचान ➡ Present Continuous के वाक्यों के अंत में “रहा होगा , रही होगी , रहा हूंगा , रहे होंगे” आदि शब्द पाए जाते हैं; जैसे –
- मैं अपना पाठ याद कर रहा हूंगा।
- वह एक पत्र लिख रही होगी।
- वे लड़के को नहीं पढ़ा रहे होंगे।
- कमरे में कितने लड़के सो रहे होंगे?
(7) Present Perfect Tense
पहचान ➡ Present Perfect के वाक्यों में काम का वर्तमान काल में पूरा हो जाना पाया जाता है. इस तरह के वाक्यो के अंत में “चुका है , चुकी है , या है , अा है , ये है” आदि शब्द आते हैं; जैसे –
- राम स्कूल जा चुका है।
- मैंने उसको एक पत्र भेजा है।
- उसने गाना नहीं गाया है।
- क्या उसने अपनी गाय बेच दी है?
(8) Past Perfect Tense
पहचान ➡ Present Perfect के वाक्यों में भूतकाल (Past) में किसी कार्य का निश्चित अवधि से पहले समाप्त हो जाना पाया जाता है. इन वाक्यों की क्रिया के अंत में “चुका था , चुकी थी , चुके थे , या था , ये थे” आदि शब्द आते हैं; जैसे –
- वर्षा होने से पहले हम घर पहुंच चुके थे।
- मेरे स्टेशन पहुंचने से पहले गाड़ी छूट चुकी थी।
- मैंने यह घर पहले नहीं देखा था।
- क्या मेरे स्कूल पहुंचने से पहले घंटा बज चुका था?
(9) Future Perfect Tense
पहचान ➡ Future Perfect के वाक्यों के अंत में “चुकेगा , चुकूँगा , चूकोगे” आदि शब्द आते हैं; जैसे –
- सूरज छिपने से पहले वे मैच खेल चुके होंगे।
- रात होने से पहले हम अपना खाना खा चुके होंगे।
- सोने से पहले बच्चे ने दूध नहीं पिया होगा।
- वर्षा होने से पहले वह कहां जा चुका होगा?
(10) Present Perfect Continuous Tense
पहचान ➡ Present Perfect Continuous के वाक्यों में यह प्रकट होता है कि भूतकाल में प्रारंभ हुआ लेकिन वर्तमान काल में जारी है। इसके वाक्यों की क्रियाओं के अंत में Continuous Tense के वाक्यों की भांति “रहा है , रही है , रहा हूं , रहे हो , रहे हैं” आते हैं, किंतु समय दिया होता है कि कार्य कब शुरू हुआ; जैसे –
- श्याम इस किताब को 2 घंटे से पढ़ रहा है।
- वह सुबह से सो रही है।
- गुप्ता जी मुझे 2 साल से नहीं पढ़ा रहे हैं।
- क्या वह अपना काम 3 घंटे से कर रहा है?
(11) Past Perfect Continuous Tense
पहचान ➡ Past Perfect Continuous के वाक्यों में भूतकाल (Past) में काम का जारी रहना पाया जाता है और वाक्य की क्रिया के अंत में “रहा था , रहे थे , रही थी , रही थीं” आदि आते हैं और काम का शुरू होने का समय दिया जाता है; जैसे –
- सीता सुबह से अपनी गुड़िया से खेल रही थी।
- वे मेरा 5 घंटे से इंतजार कर रहे थे।
- वह जुलाई से कॉलेज में नहीं पड़ रही थी।
- कितने खिलाड़ी 3 बजे से मैच खेल रहे थे?
(12) Future Perfect Continuous Tense
पहचान ➡ Future Perfect Continuous के वाक्यों में कार्य का भविष्य काल में जारी रहना पाया जाता है तथा साथ ही साथ समय दिया होता है. वाक्य की क्रिया के अंत में “रहेंगे , रहेगी , रहूंगा , रहोगे , रहेगी या रहा होगा , रही होगी , रहे होंगे , रहा हूंगा” आते हैं और साथ ही साथ कार्य प्रारंभ होने का समय दिया होता है; जैसे –
- वे 2 घंटे तक खेलते रहेंगे।
- लड़के 4 बजे से तालाब में तैर रहे होंगे।
- वह 2 वर्ष से कठिन परिश्रम नहीं कर रही होगी।
- क्या तुम 2 दिन से नहीं पढ़ रहे होंगे?
दोस्तों! “Types Of Tenses in Hindi (Tense के प्रकार)” आपको अच्छे से समझ में आए होंगे. यदि आपके मन में “Types Of Tenses” से संबंधित कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेंट के माध्यम से अपने विचार हमारे साथ शेयर कर सकते हैं. यदि आपको यह लेख महत्वपूर्ण लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से इस लेख को शेयर करें. आप भविष्य में भी ऐसे लेख पढ़ना चाहते हैं, तो आप हमारे ब्लॉग Top Hindi Story पर विजिट करते रहिए. यदि आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो हमारे Contact us पेज और Facebook पेज पर हम से संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद
सभी Tense संबंधित लेख देखने के लिए-क्लिक करें
