Past Perfect Tense Rules in Hindi with Examples and Sentences


Past Perfect Tense Rules in Hindi with Examples and Sentences

हेलो दोस्तो! आज इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ Past Perfect Tense Rules in Hindi with Examples and Sentences शेयर कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं "Past Perfect Tense" से संबंधित यह लेख आप के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इस आर्टिकल से पहले भी हम Tense संबंधी आर्टिकल शेयर कर चुके हैं, जिनके लिंक आपको इस आर्टिकल के नीचे मिल जाएंगे। यदि आपको "Past Perfect Tense" से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है तो नीचे कमेंट के माध्यम से अपनी समस्या को हमारे साथ शेयर कर सकते हैं।

Past Perfect Tense Rules in Hindi With Examples (Full Chapter)

Past Perfect Tense

पहचान ➡ Past Perfect Tense के वाक्यों में भूतकाल में किसी कार्य का निश्चित अवधि से पहले समाप्त हो जाना पाया जाता है अथवा दो कार्य भूतकाल में समाप्त होते हैं - एक पहले तथा दूसरा बाद में। इन वाक्यों की क्रिया के अंत में साधारणतया "चुका था , चुकी थी , चुके थे , या था , ये थे" आदि शब्द आते हैं; उदाहरण -

• वह अपने भाई के आने से पहले पत्र पढ़ चुका था।
• मेरे देखने से पहले किसने कुर्सी तोड़ डाली थी।
• गाड़ी जाने से पहले मोहन टिकट ले चुका था।
• क्या मेरे सोने से पहले हुए दूध पी चुका था?
• घर जाने के बाद तुमने क्या किया?
• मैंने यह रेलवे स्टेशन पहली नहीं देखा था।

(A) Affirmative Sentences

👉 Rule 1 : एकवचन तथा बहुवचन कर्ता के साथ had लगाकर verb की third form लगाते हैं; उदाहरण -

• वर्षा होने से पहले राम घर पहुंच चुका था।
  Ram had reached home before it rained.

👉 Rule 2 : जिन वाक्यों में दो कार्य भूतकाल में पाए जाते हैं, उनमें से जो काम पहले समाप्त हो चुका हो उसको Past perfect tense में अर्थात कर्ता, फिर had इसके बाद क्रिया की third form लिखते हैं और जो कार्य बाद में हुआ हो उसको simple past मैं लिखते हैं अर्थात सबसे पहले कर्ता और फिर verb की second form लिखते हैं; उदाहरण -

• वर्षा होने से पहले हम घर पहुंच चुके थे।
  We had reached home before it rained.
• सोने से पहले वह अपनी किताब पढ़ चुकी थी।
  She had read her book before she slept.
• मेरे स्टेशन पहुंचने से पहले गाड़ी छूट चुकी थी।
  The train had started before i reached the station.

👉 Rule 3 : वाक्यों में "पश्चात" या "बाद" शब्द का प्रयोग होने पर बाद में होने वाला कार्य प्रधान उपवाक्य (Principal clause) होगा तथा पहले होने वाला कार्य आश्रित उपवाक्य (Subordinate clause) होगा। ऐसी स्थिति में Principal clause में प्रत्येक कर्ता के साथ क्रिया की second form का प्रयोग होगा तथा Subordinate clause में had के साथ क्रिया की third form का प्रयोग होगा; उदाहरण -

• अपना पाठ याद करने के पश्चात राम स्कूल चला गया था।
  Ram went to school after he had learnt his lesson.

👉 Rule 4 : यदि वाक्य में "पहले ही" (already) शब्द का प्रयोग हुआ है तो एक clause के होने पर भी had का प्रयोग किया जाता है; उदाहरण -

• मैं यह समाचार पहले ही सुन चुका था।
  I had already heard this news.

(B) Negative Sentences

👉 Rule : Negative Sentences में had के आगे not का प्रयोग करते हैं, अथवा बाकी नियम Affirmative Sentence के लागू होते हैं; उदाहरण -

• मैंने यह घर पहले नहीं देखा था।
  I had not seen this house before.
• डॉक्टर के आने से पहले मरीज मरा नहीं था।
  The patient had  not died before the doctor came.
• पुलिस के आने से पहले पूर्व चोर नहीं भाग चुका था।
  The thief had not run away before the police came.
• अध्यापक परीक्षा आरंभ होने से पहले कोर्स समाप्त नहीं कर चुके थे।
  The teacher had not finished the course before the examination began.

(C) Interrogative Sentences

👉 Rule 1 : प्रश्नवाचक वाक्य में यदि "क्या" शब्द वाक्य में सबसे पहले आए, तो had को subject से पहले लिखते हैं। ऐसे वाक्यों में what का प्रयोग नही करना है; उदाहरण -

• क्या मेरे स्कूल पहुंचने से पहले घंटा बज चुका था?
  Had the bell rung before i reached the school?
• क्या सूरज निकलने से पहले वे चाय पी चुके थे?
  Had they taken tea before the sun rose?
• क्या बस छूटने से पहले हम बस स्टॉप नहीं पहुंच गए थे?
  Had we not reached the bus-stand before the bus started?


👉 Rule 2 : अगर वाक्य के बीच में प्रश्नसूचक शब्द हो तो अनुवाद करते समय उनकी अंग्रेजी सबसे पहले आती है, फिर had आता है, फिर कर्ता और फिर verb की third form आती है; उदाहरण -

• मेरे सोने से पहले तुम पत्र क्यों लिख चुके थे?
  Why had you written the letter before I slept?

👉 Rule 3 : कितने, कितना, कौन-सा, किसको आदि प्रश्नवाचक शब्दों के साथ उनसे संबंध रखने वाले nouns भी आते हैं; उदाहरण -

• सूरज छिपने से पहले कितने बच्चे सो चुके थे?
  How many children had slept before sunset?
• हमारे आने से पहले वह लड़की कौन सा गाना गा चुकी थी?
  Which song had that girl sung before we came?

👉 Rule 4 : Interrogative Negative Sentences में subject के बाद not लगाते हैं; उदाहरण -

• क्या बस छूटने से पहले हम बस स्टॉप नहीं पहुंच गए थे?
  Had we not reached the bus-stand before the bus started?

👉 Rule 5 : जिन वाक्यों मैं "बाद" शब्द आता है, उन वाक्यों के पहले भाग में did लगाया जाता है; उदाहरण -

• डॉक्टर साहब के जाने के बाद रोगी ने क्या खाया था?
What did the patient eat after the doctor had gone?

👉 Rule 6 : वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिन्ह (?) लगाते हैं।


दोस्तों! "Past Perfect Tense Rules in Hindi with Examples and Sentences" को इस लेख के माध्यम से उचित रूप में समझाने का प्रयास किया है। यदि "Past Perfect Tense" से संबंधित आपके कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेंट के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। यदि आपको यह लेख महत्वपूर्ण लगा है तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करें। आप भविष्य में भी ऐसे लेख पढ़ना चाहते हैं, तो आप हमारे ब्लॉग Top Hindi Story पर विजिट करते रहिए. यदि आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो हमारे Contact us पेज और Facebook पेज पर हम से संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद

सभी Tense संबंधित लेख देखने के लिए-क्लिक करें




संबंधित लेख : ⬇