Simple Present Indefinite Tense Rule in Hindi With Examples and Sentences


Simple Present Indefinite Tense Rule in Hindi With Examples and Sentences

हेलो दोस्तो! आज इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ शेयर करेंगे Simple Present Indefinite Tense Rule in Hindi With Examples and Sentences. उम्मीद करता हूं आपको "वर्तमान काल के साधारण टेंस के नियम" अच्छे से समझ में आएंगे।

अगर आप एक स्कूली छात्र हैं तो आपकी इंग्लिश ग्रामर की बेसिक जरूरतों में से Tenses भी एक है इसीलिए हम आपके लिए इस ब्लॉग पर सभी Tenses की सीरीज स्टार्ट कर चुके हैं और आज हम "Simple Present Indefinite Tense Rules" आपके साथ शेयर कर रहे हैं। अगर आपके मन में "Simple Present Indefinite Tense Rule" से संबंधित किसी भी प्रकार का डाउट है तो कमेंट के माध्यम से हमारे साथ साझा कर सकते हैं।


Simple Present Indefinite Tense Rule in Hindi With Examples & Sentences

Simple Present Indefinite Tense Rule

पहचान ➡ Simple Present Indefinite Tense के वाक्यों में काम का होना या करना पाया जाता है। इन वाक्यों के अंत में "ता है , ता हूं , ती है , ते हैं" आदि शब्द पाए जाते हैं: जैसे -
  • राम आगरा जाता है।
  • वह खाना खाती है।
  • प्रिया स्कूल नहीं जाती है।
  • क्या प्रिया स्कूल जाती है।

(A) Affirmative Sentence

👉 Rule 1 : Singular Number, Third Person कर्ता के साथ Verb में 's' या 'es' लगा देते हैं (नीचे के उदाहरण में देखिए)। किसी भी Noun Subject को Third Person समझना चाहिये; उदाहरण -

• सीता एक मधुर गाना गाती है।
  Sita sings a sweet song.
• वह स्कूल जाता है।
  He goes to school.

👉 Rule 2 : Plural Number में Subject होने पर Verb भी Plural होगा अर्थात Verb में 's' या 'es' नही लगता है; उदाहरण -

• वे अपना पाठ याद करते हैं।
  They learn their lesson.
• हम हॉकी खेलते हैं।
  We play hockey.

👉 Rule 3 : I और You के साथ Verb में 's' या 'es' नही आता है (नीचे उदाहरण देखिए); उदाहरण -

• मैं अपना पाठ याद करता हूं।
  I learn my lesson.
• तुम एक पत्र लिखते हो।
  You write a letter.

👉 Rule 4 : हिंदी के वाक्यों के अंत में "ता , ते , ती" के साथ अंग्रेजी में अनुवाद करते समय is, am, are का प्रयोग होता है।

👉 Note- (1) Simple Present का पुराना नाम Present Indefinite है।
(2) Verb  की main form या base form या 1st form सदैव Plural में होती है। उसे singular बनाने के लिए s या es जोड़ना पड़ता है।



(B) Negative Sentences

👉 Rule 1 : Negative Sentences में एकवचन Third Person कर्ता के साथ Verb की first form के पहले does not का प्रयोग करते हैं; उदाहरण -

• वह एक पत्र नहीं लिखता है।
  He does not write a letter.
• सीता एक मधुर गाना नहीं गाती है।
  Sita does not sing a sweet song.

👉 Rule 2 : बहुबचन Noun कर्ता तथा you, we, they, I के साथ do not का प्रयोग करते हैं; उदाहरण -

• मैं अपना पाठ याद नहीं करता हूं।
  I do not learn my lesson.
• वे हॉकी नहीं खिलते हैं।
  They do not play hockey.
• तुम स्कूल नहीं जाते हो।
  You do not go to school.
• हम अपनी किताबें नहीं पड़ते हैं।
  We do not read our book.

👉 Rule 3 : अगर वाक्य में "कभी नहीं" हो तो Verb से पहले never लगाते हैं और do या does नही लगाते हैं; उदाहरण -

• वह कभी झूठ नहीं बोलता है।
  He never tells a lie.

(C) Interrogative Sentences

👉 Rule 1 : Interrogative Sentences में he, she, it और एकवचन के साथ does वाक्य में कर्ता से पहले लगाते हैं। Verb की base form लगाते हैं, s या es नही लगाते हैं; उदाहरण -

• क्या वह किताब पढ़ता है?
  Does he read a book?
• क्या तुम्हारी मां तुमसे प्रेम करती है?
  Does your mother love you?

👉 Rule 2 : you, we, they, I ,और बहुबचन noun कर्ता के साथ सबसे पहले do फिर कर्ता और फिर Verb 1st form लगाते हैं; उदाहरण -

• क्या मैं तुम्हें एक कलम देता हूं?
  Do i give you a pen?

👉 Rule 3 : अगर वाक्यों के बीच में कब, क्यों, क्या आदि प्रश्नवाचक शब्द हो तो सबसे पहले इनकी अंग्रेजी, फिर do या does फिर कर्ता और फिर Verb की base form आती है; उदाहरण -

• वह यहां क्यों आती है?
  Why does she come here?
• वह स्कूल कब जाता है?
  When does he go to school?


👉 Rule 4 : कितना (How much), कितने (How many), कौन सा (Which) के साथ उनसे संबंधित nouns भी आते हैं; उदाहरण -

• तुम कौन सी पुस्तक चाहते हो?
  Which book do you want?
• वे कितनी पेंसिल चाहते हैं?
  How many pancils do you want?

👉 Rule 5 : अगर वाक्य में कोई प्रश्नवाचक शब्द ही कर्ता का कार्य कर रहा हो तो पहले उसकी अंग्रेजी सिर वर्ग लाते हैं। Who के साथ do, does का प्रयोग सहायक क्रिया की तरह Affirmative वाक्यों में नहीं होता है; उदाहरण -

• तुम्हारे घर प्रतिदिन कौन आता है?
  Who comes to your house?

👉 Rule 6 : Interrogative Negative Sentence  Interrogative Sentence की तरह बनाते हैं केवल कर्ता के पश्चात Not और लगा देते हैं। इस तरह के वाक्यों में Who (कौन) वाले वाक्यो में भी do या does लगाते हैं; उदाहरण -

• क्या वह एक पत्र नहीं लिखती है?
  Does she not write a letter?
• दूध कौन पसंद नहीं करता है?
  Who does not like milk?

👉 Rule 7 : वाक्यों के अंत में प्रश्न सूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते हैं।


दोस्तों! "Simple Present Indefinite Tense Rule in Hindi With Examples and Sentences" को इस लेख के माध्यम से उचित रूप में समझाने का प्रयास किया है। यदि "Simple Present Indefinite Tense" से संबंधित आपके कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेंट के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। यदि आपको यह लेख महत्वपूर्ण लगा है तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करें। आप भविष्य में भी ऐसे लेख पढ़ना चाहते हैं, तो आप हमारे ब्लॉग  Top Hindi Story पर विजिट करते रहिए. यदि आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो हमारे Contact us पेज और Facebook पेज पर हम से संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद

सभी Tense संबंधित लेख देखने के लिए-क्लिक करें




संबंधित लेख : ⬇