Present Continuous Tense Rules in Hindi With Examples and Sentences


Present Continuous Tense Rules in Hindi With Examples and Sentences

हेलो दोस्तो! आज इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ Present Continuous Tense Rules in Hindi With Examples and Sentences शेयर करेंगे। यदि आप मेरे ब्लॉग को फॉलो करते हो या फिर रेगुलर पाठक हो तो आपको पता होगा कि पिछले कुछ दिनों से हम Tenses के Rules को अपने आर्टिकल्स में कवर कर रहे हैं। इस आर्टिकल से पहले हमने Simple Tense के Rules से संबंधित लगभग सभी आर्टिकल शेयर कर दिए हैं, और इस आर्टिकल के माध्यम से "Present Continuous Tense" के फुल चैप्टर को कवर किया जाएगा। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद यदि आपको "Present Continuous Tenses" से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो नीचे कमेंट के माध्यम से अपनी समस्या को हमारे साथ शेयर कर सकते हैं।

Present Continuous Tense in Hindi With Examples

Present Continuous Tense

पहचान ➡ Present Continuous के वाक्यों में काम का जारी रहना पाया जाता है और काम के जारी रहने का समय नहीं दिया जाता है, एवं वाक्यों की क्रिया के अंत में "रहा है , रही है , रही हैं , रही हो" आदि शब्द होते हैं; उदाहरण -

• कमला गाना गा रही है।
• वे लड़के रेलगाड़ी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
• विद्यार्थी मैच नहीं खेल रहे हैं।
• क्या तुम आज मुंबई नहीं जा रहे हो?


(A) Affirmative Sentences

👉 Rule 1 : He, she, it और एकवचन noun subject के साथ is लगाकर Verb की First form के अंत में ing लगाते हैं; उदाहरण -

• मोहन एक पत्र लिख रहा है।
  Mohan is writing a letter.
• बढ़ई एक कुर्सी बना रहा है।
  The carpenter is making a chair.
• वह मैदान में दौड़ रहा है।
  He is running in the field.

👉 Rule 2 : You, we, they और बहुबचन noun subject के साथ are लगाकर Verb की First form के अंत में ing लगाते हैं; उदाहरण -

• लड़के फुटबॉल का मैच खेल रहे हैं।
  The boys are playing a football match.
• लड़कियां स्कूल जा रही हैं।
  The girls are going to school.

👉 Rule 3 : i के साथ am लगाकर Verb की First form के अंत में ing लगाते हैं; उदाहरण -

• मैं एक गाना गा रही हूं।
  I am singing a song.

(B) Negative Sentences

👉 Rule : Negative Sentences में is, am, are के पश्चात not का प्रयोग किया जाता है; उदाहरण -

• मैं पुस्तक नहीं पढ़ रहा हूं।
  I am not reading a book.
• वह अपनी गुड़िया से नहीं खेल रही है।
  She is not playing with her doll.
• गाय घास नहीं चर रही है।
  The cow is not grazing grass.
• राम मैदान में नहीं खेल रहा है।
  Ram is not playing in the field.
• वे बाजार नहीं जा रहे हैं।
  They are not going to market.


(C) Interrogative Sentences

👉 Rule 1 : अगर वाक्य के आरंभ में "क्या" हो तो is, am, are कर्ता से पहले लगाते हैं और Verb में ing लगा देते हैं; उदाहरण -

• क्या लड़कियां कमरे में पढ़ रही हैं?
  Are the girls reading in the room?
• क्या सूर्य आकाश में निकल रहा है?
  Is the sun rising in the sky?

👉 Rule 2 : अगर हिंदी के वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द हो तो उनकी अंग्रेजी सबसे पहले लगाते हैं फिर is, am, are में से कर्ता के अनुसार लगाकर Verb में ing लगाते हैं; उदाहरण -

• तुम वहां क्यों जा रहे हो?
  Why are you going there?

👉 Rule 3 : How many, How much, Whose के साथ इनसे संबंधित noun भी लगाते हैं; उदाहरण -

• बच्चा कितना दूध पी रहा है?
  How much milk is the child drinking?
• कितनी लड़कियां ड्रामा में भाग ले रही हैं?
  How many girls are taking part in the drama?

👉 Rule 4 : अगर प्रश्नवाचक शब्द अर्थात "कौन" ही कर्ता का कार्य कर रहा है तो उसकी अंग्रेजी सबसे पहले लगाते हैं। उसके बाद is, am, are में से एक subject के अनुसार लगाकर फिर Verb की First form में ing लगाते हैं; उदाहरण -

• तुम्हारी नौकर को कौन पीट रहा है?
  Who is beating your servent?

👉 Rule 5 : Interrogative Negative Sentences में क्रिया से पहले not लगा देते हैं; उदाहरण -

• क्या मैं एक पत्र नहीं लिख रहा हूं?
  Am i not writing a letter?
• क्या तुम आज स्कूल नहीं जा रहे हो?
  Are you not going to school today?

👉 Rule 6 :  वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिन्ह (?) लगाते हैं।


दोस्तों! "Present Continuous Tense Rules in Hindi With Examples and Sentences" को इस लेख के माध्यम से उचित रूप में समझाने का प्रयास किया है। यदि "Present Continuous Tense" से संबंधित आपके कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेंट के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। यदि आपको यह लेख महत्वपूर्ण लगा है तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करें। आप भविष्य में भी ऐसे लेख पढ़ना चाहते हैं, तो आप हमारे ब्लॉग  Top Hindi Story पर विजिट करते रहिए. यदि आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो हमारे Contact us पेज और Facebook पेज पर हम से संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद

सभी Tense संबंधित लेख देखने के लिए-क्लिक करें




संबंधित लेख : ⬇