Simple Past Indefinite Tense Rules in Hindi With Examples and Sentences


Simple Past Indefinite Tense Rules in Hindi With Examples and Sentences

हेलो दोस्तो! आज इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ Simple Past Indefinite Tense Rules in Hindi With Examples and Sentences शेयर करेंगे। यदि आप इंग्लिश ग्रामर मैं Tenses सीखना चाहते हैं, तो आप इस ब्लॉग पर रेगुलर विजिट कर सकते हैं। इस लेख में आपके साथ "Simple Past Indefinite Tense Rule With Examples" शेयर कर रहे हैं। यदि आपका "Simple Past Indefinite Tense के Rules" से संबंधित कोई सवाल या सुझाव है, तो नीचे कमेंट के माध्यम से शेयर कर सकते हैं।

Simple Present Indefinite Tense Rules in Hindi With Examples & Sentences

Simple Past Indefinite tense Rule

पहचान ➡ Simple Past Indefinite Tense के वाक्यों में काम का करना या होना भूतकाल में पाया जाता है ऐसे वाक्यों के अंत में "या , आ , ई , ये एवं ता था , ते थे , ती थी" आते हैं; उदाहरण -
  • हमने अपना पाठ याद किया।
  • उसने अपने पिता को एक पत्र लिखा था।
  • तुमने अपना पाठ याद नहीं किया था।
  • मैंने तुम्हारे भाई की सहायता की थी।


(A) Affirmative Sentences

👉 Rule 1 : था, थी, थे के लिये जब वे किसी काम से जुड़े होते हैं तो was अथवा were का प्रयोग नहीं करते; उदाहरण -

• मैं इस घर में रहता था।
  I lived in this house.

👉 Rule 2 : एकवचन तथा बहुवचन दोनों में ही subject के साथ Verb की Second form आती है; उदाहरण -

• उसने कल मुझे एक कलम दिया।
  He gave me a pen yesterday.
• बढ़ई ने एक कुर्ती बनाई।
  The carpenter made a chair.

👉 Rule 3 : Subject के भिन्न Number के साथ Verb में कोई परिवर्तन नही होता।

(B) Negative Sentences

👉 Rule 1 : Negative Sentences में प्रत्येक करता के बाद did not लगाकर Verb की First form को लगाते हैं; उदाहरण -

• वह कल हॉकी नहीं खेला।
  He did not play hockey yesterday.
• चपरासी ने घंटी नहीं बजाई थी।
  The peon did not ring the bell.

👉 Rule 2 : यदि Sentences में 'कभी नहीं' आया हो तो never का प्रयोग करते हैं, never के साथ did not नहीं लगाते हैं। केवल Verb की second form लगाते हैं; उदाहरण -

• मैं कभी देर में नहीं आया।
  I never come late.

(C) Interrogative Sentences

👉 Rule 1 : अगर वाक्य में 'क्या' लगा हो तो Did कों कर्ता से पहले लगाते हैं और Verb की First form लगाते हैं; उदाहरण -

• क्या तुम स्कूल गये?
  Did you go to school?
• क्या तुम्हारी बहन ने कल गाना गाया?
  Did your sister sing a song yesterday?
• क्या मोहन ने अपना कोट नहीं पहना?
  Did Mohan not put on his coat?


👉 Rule 2 : अगर वाक्य के बीच में "कब , क्यों , कहां , क्या आदि प्रश्नवाचक शब्द हो तो सबसे पहले इन शब्दों की अंग्रेजी, फिर did फिर कर्ता और फिर Verb की First form लगाते हैं; उदाहरण -

• तुम्हारा भाई कल कहां गया था?
  Where did your brother go yesterday?
• राम कब लौट कर आया?
  When did Ram return?

👉 Rule 3 : How much, How many, Whose प्रश्नवाचक शब्दों के साथ ही उनसे संबंधित Noun भी लगाते है; उदाहरण -

• तुमने कक्षा में किसकी किताब पढ़ी थी?
 Whose book did you read in the classroom?
• कितने लड़के कक्षा में नहीं आये?
  How many boys did not come to the class?
• उस बच्चे ने कितना दूध पिया?
  How much milk did that baby drink?

👉 Rule 4 : अगर वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द Who ही कर्ता का कार्य करता है तो उसके पश्चात Verb की Second form आती है; उदाहरण -

• तुम्हारे घर कल कौन आया था?
  Who came to your house yesterday?

👉 Rule 5 : Interrogative Negative Sentences का अनुवाद Interrogative Affirmative Sentences के अनुसार ही होता है केवल करता के बाद not लगा देते हैं; उदाहरण -

• क्या उसने तुम्हारा पत्र नहीं पड़ा?
  Did he not read your letter?
• तुम मेरे साथ क्यों नहीं दौड़े?
  Why did you not run with me?

👉 Rule 6 : वाक्य के अंत में प्रश्न सूचक चिन्ह (?) लगा देते हैं।

👉 Note : Past Indefinite को अब Simple Past कहते हैं।


दोस्तों! "Simple Past Indefinite Tense Rules in Hindi With Examples and Sentences" को इस लेख के माध्यम से उचित रूप में समझाने का प्रयास किया है। यदि "Simple Past Indefinite Tense" से संबंधित आपके कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेंट के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। यदि आपको यह लेख महत्वपूर्ण लगा है तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करें। आप भविष्य में भी ऐसे लेख पढ़ना चाहते हैं, तो आप हमारे ब्लॉग  Top Hindi Story पर विजिट करते रहिए. यदि आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो हमारे Contact us पेज और Facebook पेज पर हम से संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद

सभी Tense संबंधित लेख देखने के लिए-क्लिक करें





संबंधित लेख : ⬇