कौटिल्य पंडित की जीवनी | Google Boy Kautilya Pandit Biography in Hindi


Google Boy Kautilya Pandit Wiki Biography in Hindi (कौटिल्य पंडित) : के बारे में आपने टीवी पर या फिर किसी न्यूज़ चैनल पर देखा होगा। शायद इसीलिए आप यह आर्टिकल पढ़ रहे हो। अगर ऐसा कुछ नहीं है, तो कोई बात नहीं।

 आज मैं आपको बताने वाला हूं इंडिया के सबसे जीनियस बच्चे के बारे में। जिसके सामने अच्छे अच्छे प्रोफेसर भी पानी भरते नजर आए। मैं बात कर रहा हूं हरियाणा के रहने वाले 'Google Boy' नाम से प्रसिद्ध Kautilya Pandit के बारे में। तो चलिए मित्रों जानते हैं इस असाधारण बच्चे के बारे में। जिसको हम चलता-फिरता साइक्लोपीडिया भी कह सकते हैं।

 कौटिल्य पंडित की जीवनी - Google Boy Kautilya Pandit Biography in Hindi 

Google boy kautilya pandit

नाम              -  कौटिल्य पंडित
फेमस नाम    -  Google Boy
जन्म स्थान   -   हरियाणा (करनाल जिले के कोहँड़ गाँव)
जन्मतिथि     -  12 दिसंबर 2007
उम्र               -  9 साल
स्कूल            -   SD Harit Modern School
पिता का नाम - सतीश शर्मा
माता का नाम -  सुमिता शर्मा

कौटिल्य पंडित के बारे में (About Kautilya Pandit)

कौटिल्य पंडित का जन्म हरियाणा मैं करनाल जिले के कोहँड़ गांव में हुआ। उनके पिता का नाम सतीश शर्मा और माता का नाम सुमित्रा शर्मा है। वह जन्मे तो एक साधारण फैमिली में लेकिन उनका दिमाग साधारण नहीं था। उनकी दिमाग की क्षमता देखकर हर कोई दंग रह जाता है। और सबसे मजेदार बात यह है कि उनकी उम्र महज 10 साल है।


 जब उनके पिता से उनकी इस प्रतिभा के बारे में पूछा गया तो उनके पिता सतीश शर्मा ने बताया कि एक बार वह कौटिल्य को लेकर आगरा गए हुए थे। कोटिल्य वहां पर लगे साइन बोर्ड आसानी से पढ़ सकते थे। उसी समय उनके पिता को कौटिल्य की असीमित प्रतिभा का आभास हो गया था।

 जब उनके पिता जी और दादा जी ने एटलस के नक्शे को कोटिल्या के सामने रखा और उन्हें सिखाना शुरू किया तो वह उनकी उम्र वाले बच्चों से कहीं ज्यादा याद रखने में सक्षम थे।
 तभी से उनके अभिभावक कौटिल्य को नई-नई जानकारियों से रूबरू कराने लगे। कोटिल्य का पूरा परिवार उन्हें नई नई बातें सिखाने में रुचि लेने लगा। अब कौटिल्य को भी रोज नई चीजें सीखने में मजा आने लगा था।

उनके पिता कहते हैं कि कोटिल्य के अंदर जानने की जिज्ञासा है। वह हमेशा कुछ न कुछ सीखना चाहता है। और हमेशा कुछ ना कुछ पूछता रहता है। बस यही बात उनकी उम्र के बाकी बच्चों से उन्हें खास बनाती है।एक इंटरव्यू में जब कोटिल्य से पूछा कि इतनी नॉलेज कहां से प्राप्त करते हो। तो उन्होंने इसका श्रेय अपने फैमिली के सभी मेंबर्स को दिया। वह अपना आदर्श और गुरु अपने ग्रांड फादर ( दादा जी ) जय किशन शर्मा जी को बताते हैं।


प्रसिद्धि (Popularity)

अगर पॉपुलेरिटी की बात की जाए तो कोटिल्य का कोई सानी नहीं है। मैं आपको बता दूं कि कौटिल्य महज 5 साल की उम्र में KBC ( कौन बनेगा करोड़पति ) मैं बतौर सबसे यंगेस्ट सेलेब्रिटी इनवाइट किए जा चुके है। उनके बहुत सारे इंटरव्यू आपको tv और YouTube पर देखने को मिल जाएंगे।कौटिल्य पंडित के बारे में अमिताभ बच्चन जी ने ट्विटर पर भी लिखा था :

अमिताभ बच्चन ट्वीट

T 1201 -That genius kid Kautilya Pandit, just above 5 yrs and answers questions that many scientists and knowledged persons could never !!
Amitabh bachchan tweet kautilya pandit

भविष्य (Future Plan's) 

कौटिल्य पंडित के अगर फ्यूचर प्लांस की बात करें तो उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एस्ट्रोनॉट ( वैज्ञानिक ) बनना चाहते हैं।

विशेषज्ञ जांच (Expert Opinion) 

अगर हम एक्सपर्ट की बात करें तो एक्सपर्ट्स के द्वारा कौटिल्य पर किए गए शोध के अनुसार उनका IQ - 150 से ऊपर भी हो सकता है जो कि समय के साथ बढ़ भी सकता है। कुछ एक्सपर्ट का तो यह भी कहना है कि कोटिल्य का IQ -  अलबर्ट आइंस्टाइन से भी ज्यादा है।

अब यह तो समय ही बताएगा कि हमारे नन्हे जीनियस आने वाले समय में क्या-क्या गुल खिलाते हैं। पर जो मेरा खुद का मानना है वह यह है कि कौटिल्य पंडित एक दिन पूरे भारत का गौरव बनकर उभरेंगे जो कि भारत की छवि को विश्व गुरु के रुप में उभारने में मददगार साबित होगे।

 यह थे इंडिया के "Google Boy Kautilya Pandit" जो आने वाले समय में भारत का भविष्य है। यह बायोग्राफी समय-समय पर उनकी उपलब्धियों के अनुसार अपडेट होती रहेगी।

 दोस्तों, आप क्या सोचते हैं, कौटिल्य पंडित के बारे में. हमें नीचे दिए कमेंट बॉक्स के द्वारा जरूर बताएं। हमें आपकी कमेंट का बेसब्री से इंतजार रहेगा।  अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले। यदि आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं, तो हमारे Contect Us पेज और Facebook पेज पर हम से कांटेक्ट कर सकते हैं। धन्यवाद

हमारे सभी आर्टिकल देखने के लिए-यहाँ क्लिक करें




संबंधित लेख :