आम आदमी की प्रेणात्मक कहानी | Motivational Story In Hindi
जानवरों को अगर हम प्यार करें तो वह भी हमारी फीलिंग को समझते हैं और वह बेजुबान हम को बदले में दुगना प्यार देते हैं। ऐसी बहुत सी Hindi Stories मौजूद है जो इंसान और जानवरों के प्यार को प्रदर्शित करती हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं ऐसी ही एक खास कहानी, जिस से आप भी काफी Inspire & Motivate हो जाएंगे। इसीलिए आज हम बात करेंगे Indian bird man’ कहे जाने वाले शेखर जी के बारे में।
Motivational Story in Hindi For Students
यह Motivational Story शुरू होती है तमिलनाडु से। हम आपको बता दें। जोसेेेफ शेखर जी इंडिया में तमिलनाडु चेन्नई में रहते है। शेखर जी किसी अमीर घर से संबंध नहीं रखते, वह अपनी जीविका चलाने के लिए एक कैमरा मैकेनिक का काम करते हैं। आर्थिक रूप से इतने धनी न होने पर भी शेखर जी दिल से काफी धनी व्यक्ति है, जो प्रतिदिन 4000 तोते को खाना खिलाते हैं।
शेखर जी सुबह 4:00 बजे उठते हैं और करीब 60 किलो चावल से तोतो का खाना बनाते हैं। उसके बाद उसे अपनी छत पर बने लकड़ी के फ्रेम पर तोते के खाने के लिए सजाते हैं। खाना सयानी के पश्चात वह अपनी अन्य कामों और daily दिनचर्या को करते हैं। शेखर जी के मुताबिक साधारण इंसान से बर्डमैन बनने की कहानी काफी दिलचस्प है।
शेखर जी बताते हैं! उनको जानवरों और पक्षियों से पहले से ही प्यार था, लेकिन कुछ समय पहले सुनामी आने के बाद शेखर जी की दुनिया काफी बदल गई थी। शेखर जी बताते हैं कि– ‘एक बार वह छत पर अकेले बैठे हुए थे तभी वहां 2 तोते आए तो शेखर जी ने उन्हें खाना खिला दिया। फिर क्या था! अगले दिन वहां चार तोते आए। शेखर जी ने उन्हें भी खाना खिला दिया। ऐसे ही रोज तोते आते गए और शेखर जी उन्हें खाना खिलाते रहे”।
आज हर रोज शेखर जी 4000 तोते को खाना खिलाते हैं। आज के समय में शिखर जी अपनी आय का 40% हिस्सा तोते को खाना खिलाने मैं खर्च कर देते है। शेखर जी का कहना है कि– “जब तोते खाना खाने आते हैं। उनके चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ जाती है और उनको दिल को काफी सुकून महसूस होता है”। यह सब वह अपनी खुशी के लिए करते हैं और इस काम को करने के लिए बाहर से किसी भी प्रकार की कोई भी सहायता नहीं मिलती है यह सब कुछ वह खुद के दम पर ही करते हैं।
शेखर जी की कहानी History TV18 टीवी चैनल के शो OMG Yeh Mera India मैं भी publish हो चुकी है। शेखर जी हमारे समाज के लिए बहुत ही बड़ी Inspirational हस्ती हैं। ऐसे ही लोग हमारे भारत को महान बनाते हैं। मैं आशा करता हूं आपको शेखर जी की साधारण इंसान से Birdman बनने की “Motivational Story” पसंद आई होगी।
अगर आपकी कोई राय है तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं। अगर आपके पास भी ऐसी ही कोई कहानी है तो हमें कमेंट बॉक्स में नीचे बताएं।अगर आप की कहानी हमें पसंद आई तो हम आपके नाम के साथ आपकी कहानी को अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। अगर आपको हमारी यह “Motivational / Inspirational Story in Hindi For Students” आई हो तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले। यदि आप हमसे बात करना चाहते हैं तो हमारे Contect Us पेज और Facebook पेज पर हम से संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद
सभी आर्टिकल देखने के लिए-यहाँ क्लिक करें
संबंधित लेख :
- प्रथम एवरेस्ट विजेता की मोटिवेशनल कहानी
- परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद ने कैसे पाकिस्तानी सैनिकों की बजा दी थी ईट से ईट
- दिल्ली का 17 साल का लड़का कैसे बना YouTube का सबसे बड़ा स्टार
- Arunima sinha के साहस और जुनून की कहानी
- सपना चौधरी कैसी बनी उत्तर भारत की सबसे बड़ी ड्रांस सेंसेशन जानिए पूरी कहानी

