स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार | Swami Vivekananda Quotes in Hindi


Swami Vivekananda Quotes in Hindi (स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार) :  हेलो दोस्तों! आज के इस लेख में हम 'स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार' को आप सभी के साथ शेयर करेंगे। स्वामी विवेकानंद आजाद भारत के एक महान संत थे, जिनकी बौद्धिक क्षमता अकल्पनीय थी। उन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया।

   'Swami Vivekananda' ने पश्चिमी लोगों को भारत की महानता का एहसास कराया। उनके द्वारा शिकागो धर्म सम्मेलन में दिया गया भाषण आज भी स्वामी विवेकानंद की महानता को दर्शाता है। आज इस लेख में इस महान संत के द्वारा कहे गए कुछ अनमोल विचारों से आपको रूबरू कराएंगे। स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन आज भी युवा वर्ग में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। तो चलिए जानते हैं इस महान संत के महान विचारों के बारे में -

Swami Vivekananda Quotes in Hindi - स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार

Swami Vivekananda Quotes

Quotes : 1

उठो, जागो और तब तक मेहनत करते रहो, जब तक कि आपको सफलता नहीं मिल जाती।।
        - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)


Quotes : 2

दुनिया में खुद को सामने वाले व्यक्ति से कम आंकना स्वयं का अपमान करने जैसा है, यह दुनिया का सबसे बड़ा पाप है।।
        - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 3

जो समुदाय अथवा जाति, 'स्त्री' का सम्मान नहीं कर सकती, वह जाति कभी भी पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो सकती। इसीलिए स्त्रियों का सम्मान करें, अपमान नहीं।।
       - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 4

ब्रह्मांड में जितने भी शक्तियां हैं वह हमारी है या फिर यूं कहें कि वो शक्तियां हम ही हैं। लेकिन कुछ लोग अपनी आंखों पर हाथ रखकर अंधकार होने का रोना रोते रहते हैं। यह बिल्कुल वैसा ही है, जैसा कि कुछ लोग अपनी खूबियों को निखारने के बजाय अपनी कमियों को छुपाने में लगे रहते हैं।।
       - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 5

उठो मेरे शेरो! दुनिया के भ्रम को मिटा दो कि तुम कमजोर हो। तुम उन लोगों को एहसास कराओ कि तुम अमर आत्मा, सूक्ष्म जीव एवं धन्य, सनातन, के हो। तुम किसी तत्व के सेवक नहीं हो बल्कि तत्व तुम्हारा सेवक है।।
        - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 6

जिस प्रकार हर झरने का पानी अलग-अलग टेढ़े-मेढ़े रास्तों से गुजरता हुआ नदी में मिलता है, उसी प्रकार मनुष्य द्वारा चुना गया मार्ग चाहे वह अच्छा हो या बुरा ईश्वर तक ही ले जाता है।।
       - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 7

यदि आप किसी व्यक्ति या जीव की मदद करने में असमर्थ हैं, तो आप उसकी निंदा ना करें। उसे अपने मार्ग पर स्वयं आगे बढ़ने का आशीर्वाद दें और उस को प्रेरित करें।।
       - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)


Quotes : 8

धन के माध्यम से यदि किसी व्यक्ति एवं जीव का भला हो सके तो यह धन मूल्यवान है, अन्यथा ये सिर्फ एक मिट्टी के ढेर के समान है, इसका कोई मूल्य नहीं है। ऐसी धन से छुटकारा पाना ही बेहतर है।।
      - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)
Swami Vivekananda


Quotes : 9

जो व्यक्ति धन या सांसारिक वस्तु को देखकर व्याकुल अथवा मोहित नहीं होता है, वह व्यक्ति परमात्मा या अमृत्वता के निकट होता है।।
      - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 10

हम वह बन जाते हैं, जो हम सोचते हैं। इसीलिए इस बात का हमेशा विशेष ध्यान रखिए कि आप क्या सोच रहे हैं। मनुष्य का दृष्टिकोण और सोचने का नजरिया ही भविष्य का निर्माण करता है, इसीलिए हमेशा दूसरों के प्रति सकारात्मक और अच्छे विचार रखिए।।
       - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 11

जब तक आप स्वयं पर विश्वास नहीं करेंगे, तब तक किस्मत और ईश्वर आपका साथ नहीं दे सकते। यदि आप चाहते हैं कि आप अपनी किस्मत को ना कोषे तो स्वयं पर विश्वास करना सीखिए। आप की मुश्किलें आसान हो जाएंगी।।
       - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 12

सत्य को हजार तरीको से सिद्ध किया जा सकता है, और झूठ को छुपाने के लिए हजारों सत्य भी झूठ बन जाते हैं।।
      - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 13

यह दुनिया एक व्यायामशाला की तरह है, जहां पर हम खुद की कमियों को मिटाकर, खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।।
       - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 14

यदि आप आत्मा का शुद्धिकरण चाहते हैं तो असहाय लोगों की मदद करें। असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आपको आत्मा की शुद्धि और संतोष की प्राप्ति होगी। जिस हृदय में संतोष है, वहां ईश्वर निवास करता है।।
       - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 15

बाहरी स्वभाव अंदरूनी स्वभाव का एक रुप है। हम अंदर से जैसी सोच रखते है, धीरे-धीरे हम वैसे ही बन जाते हैं।।
        - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन - Swami Vivekananda Motivational Quotes Hindi

स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन

Quotes : 16

ईश्वर को आत्मा से याद करना चाहिए न कि उसे पत्थर में देखना चाहिए। आत्मा से किया गया ध्यान हमें ईश्वर की तरफ ले जाता है।।
     - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 17

यदि आप स्वयं पर विश्वास करते हैं और लगन के साथ सीखने की क्षमता रखते हैं, तो यकीन मानिए आपके जीवन से बहुत बड़ा दुखों का हिस्सा यूं ही गायब हो जाएगा।।
     - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)


Quotes : 18

हमारा कर्तव्य है, कि हम उस इंसान को प्रेरित करें जो आदर्श जीवन जीना चाहता है। साथ ही साथ आदर्शों को सत्यता के निकट ले जाने का प्रयास करें।।
      - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 19

एक सपना खुली आंखों से देखो। उस सपने को अपने जीवन का लक्ष्य बना लो। उस सपने को अपने शरीर दिमाग और अपनी आत्मा के साथ हर रोज जियो। बाकी सभी विचारों को दरकिनार कर दो। आपको सफलता जरूर मिलेगी।।
       - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 20

जिस क्षण मुझे पता चला कि ईश्वर मंदिरों के अलावा मानव रूपी मंदिर में भी विराजमान है, मैंने उसी क्षण एक मनुष्य को गौर से देखा और उसमें छुपे ईश्वर को खोजने लगा। उसी क्षण मुझे एहसास हुआ कि मैं जीवन रूपी सभी बंधनों से मुक्त हो चुका हूं।।
      - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 21


दुनिया का अगर सबसे बड़ा पाप कोई है तो वह दूसरे व्यक्ति के आत्म बल और विश्वास को तोड़ना है। यदि तुम किसी व्यक्ति को 'कमजोर' और 'तुच्छ प्राणी' कह रहे हो तो तुम दुनिया का सबसे बड़ा पाप कर रहे हो।।
       - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 22

यदि आप ईश्वर को खोजना चाहते हैं तो आप अपने अंदर झांक ले। ईश्वर के आपको प्रत्यक्ष दर्शन हो जाएंगे। ईश्वर को निर्जीव वस्तुओं खोजना मूर्खता है।।
       - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 23

यदि आप अंदर से बाहर की तरफ विकसित होना चाहते हैं तो स्वयं से बड़ा गुरु कोई और नहीं हो सकता। आप स्वयं ही हो, जो स्वयं को अध्यात्म की ओर ले जा सकते हो।।
     - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 24

यदि आप किसी काम को करने में पूरी तरह मग्न हो जाते हैं तो इससे बेहतर आपके लिए कोई काम नहीं हो सकता। उदाहरण के लिए यदि आप फुटबॉल खेलने में दिलचस्पी रखती हैं, तो आपको फुटबॉल ही खेलनी चाहिए, ना कि जबरदस्ती गीता का पाठ करना चाहिए। उस समय आपके लिए फुटबॉल खेलना ही स्वर्ग के समान है।।
     - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Swami Vivekananda Quotes in Hindi


Quotes : 25

जब आप किसी समस्या में उलझे हुए हो और समस्या सुलझाने में दिमाग और दिल अलग-अलग जवाब दे रहे हो, तो संभवत आप दिल की ही सुनिए।।
       - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 26

यदि आप जीवन के किसी मार्ग पर चल रहे हैं और जब आपको उस मार्ग पर चलते हुए कोई समस्या ना आए, तो आप समझ ले कि आपने गलत मार्ग चुना है।।
      - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 27

अगर जीवन को खुल कर जीना चाहते हो तो स्वतंत्र होने के लिए साहसिक कदम उठाओ, और वहां तक जाओ जहां तक तुम्हारी सोच तुम्हें ले जाना चाहती है।।
      - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 28

अगर जीवन में महान बनने की इच्छा रखते हो तो निर्भयता से काम करो। हमेशा अपने मस्तिष्क में रखो कि तुम सबसे बेहतर कर सकते हो। क्योंकि इंसान सोच और कर्मों से ही महान बनता है।।
     - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 29

यदि स्वयं के लिए सबसे बड़ा धर्म कोई है तो वह अपने स्वभाव के प्रति ईमानदार होना है। स्वयं पर विश्वास करना आत्मा को मजबूती देता है और दिखावा हमें पतन की ओर ले जाता है।।
       - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)

Quotes : 30

जो हम बोते हैं, वह हम काटते हैं। हम स्वयं अपने भाग्य के रचयिता हैं। यदि किसी जहाज को समुंद्र में आगे बढ़ते रहना है, तो उसे अपने जहाज के पाल खुले रखने होंगे, जिससे हवाओं पाल से टकराये और जहाज आगे बढ़ सके। यदि कोई जहाज अपने पाल बांध कर रखता है तो क्या इसमें हवा की गलती है। नहीं ना, इसी प्रकार हम भी स्वयं का भाग्य निर्माण करते हैं। हमारे कर्म तय करते हैं, कि हम को सफलता मिलेगी या नहीं।।
       - Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानंद)


दोस्तों! "Swami Vivekananda के Motivational Quotes" आपको कैसे लगे। आप अपने सुझाव एवं विचार कमेंट के माध्यम से हमारे साथ साझा कर सकते हैं। 'स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार (Swami Vivekananda Quotes in Hindi)' से संबंधित यह लेख आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। यदि आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो हमारे Contect Us पेज और Facebook पेज पर हम से संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद

सभी आर्टिकल देखने के लिए-यहाँ क्लिक करें





संबंधित लेख : ⬇