एक लड़के की विचित्र लव स्टोरी | Sad Romantic Short Love Story in Hindi
एक लड़के की विचित्र लव स्टोरी – Sad Romantic Short Love Story in Hindi
एक अमीर लड़का था. उसे एक गरीब किसान की लड़की से प्यार हो गया. लड़की सुंदर होने के साथ-साथ काफी समझदार थी. एक दिन जब लड़के ने उस लड़की को बताया कि “वह उससे प्यार करता है, और उससे शादी करना चाहता है” तो लड़की ने कुछ सोचने के बाद उस लड़के को शादी करने से इनकार कर दिया. क्योंकि – वह गरीब परिवार से रिश्ता रखती थी.
लेकिन कुछ समय बाद जब ये बात उस लड़के को पता चली, तो उस ने लड़की के माता-पिता से बात की और उस लड़की को समझाया. काफी समझाने के बाद वह लड़की मान गयी और दोनों की शादी हो गयी.शादी के बाद, लड़का उसे बहुत प्यार करता था. दोनों का दांपत्य जीवन काफी अच्छा चल रहा था.
लेकिन कुछ महीनों बाद लड़की को चर्मरोग (skin diseases) हो गया. जिसके कारण उसकी खूबसूरती ढलने लगी. अब लड़की को यह डर भी सताने लगा, “कि उसकी खूबसूरती ढलने के कारण, कहीं उसका पति उसे छोड़ न दे.” लड़की उस चर्म रोग को ठीक करने का हर संभव प्रयास कर रही थी.
समय बीत रहा था और लड़की की खूबसूरती धीरे-धीरे ढल रही थी. एक दिन वह लड़का एक काम से दूसरे शहर गया. लड़का जब वहां से वापस आ रहा था. तो उसका रास्ते में एक कार के साथ एक्सीडेंट हो गया. उस दुर्घटना के दौरान लड़के की आंखें की रोशनी चली गई.
इस दुर्घटना के कुछ समय के बाद उनका जीवन फिर से सामान्य और सुखी बीतने लगा. वह लड़की चर्मरोग की वजह से दिन प्रतिदिन कमजोर और बदसूरत होती गई. लेकिन पति अंधा होने के कारण उनका दांपत्य जीवन ठीक चलता रहा. और दिखाई न देने के कारण, वह लड़का उस से पहले की तरह प्यार करता रहा.
कुछ सालो बाद बीमारी के कारण उस लड़की की मृत्यु हो गई. पत्नी की मृत्यु होने के बाद, वह लड़का अंदर से दुखी हो गया, और वह शहर छोड़कर जाने वाला था. तभी उसके पड़ोसी ने उसे सांत्वना देते हुए कहा– “अब आप तो अपनी पत्नी के बिना अकेले पड़ जाएंगे. वह आपका काफी ख्याल रखती थी. अब आपका जीवन अंधकार में कैसे व्यतीत होगा.”
तब उस लड़के ने अपने पड़ोसी की ओर देखा और गहरी सांस लेते हुए कहा– “मैं कभी अंधा था ही नहीं. लेकिन मैं यह सोचकर अंधे होने का नाटक करता रहा, कि कहीं मेरी पत्नी को उसकी बीमारी और बदसूरती के कारण यह ना लगे. कि मैं उससे प्यार नहीं करता. इसीलिए! मैं इतने सालों तक बिना कुछ कहे हुए अपनी पत्नी की खुशी के लिए अंधा बना रहा.” यह बात सुनकर पड़ोसी की आंखों से आंसू छलक आए और वह लड़का वहां से उठकर चला गया….!
शिक्षा— अगर आप जीवन भर खुश रहना चाहते हैं, तो आप लोगों की कमियों की तरफ ही नहीं उनकी खूबियों की तरफ भी गौर करिए. आपका जीवन आसान हो जाएगा.
दोस्तो! आपको यह लव स्टोरी कैसी लगी? यदि आपकी भी कोई ऐसी Love Story रही हो, तो हमें कमेंट के माध्यम से बताएं. अगर आपको “Short Love Story in Hindi” पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करें. यदि आप हमसे बात करना चाहते हैं तो हमारे Contact Us पेज और Facebook पेज पर हम से संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद☺
सभी आर्टिकल देखने के लिए-यहाँ क्लिक करें
संबंधित लेख :
- “अंधा इश्क”
- प्यार का सबक
- ढोला मारू की राजस्थानी प्रेम कहानी
- मिर्जा साहिबा की गजब प्रेम कहानी
- Top 10+ Love Stories Books In Hindi
- हीर रांझा की अद्भुत प्रेम कहानी
- “तुम थे” एक लव स्टोरी
- “मुझे इश्क पर भरोसा ना था” हिंदी प्रेम कविता
- वो प्यार ही क्या जो शायर ना बना दे (Breakup Poem)
- रोमियो जूलियट की दर्द भरी प्रेम कहानी
- सोनी महिवाल की विचित्र प्रेम कहानी
- Attitude वाली लड़की से प्यार
- “प्यार वो नही” (sad Love Story)
- “मेरा पहला प्यार” एक मुकम्मल प्रेम कहानी
- प्यार सब बदल देता है
- क्या वो प्यार था??
- “सिर्फ दोस्त” एक प्रेम कहानी
- लैला मजनू की रुला देने वाली सच्ची प्रेम कहानी
- एक लड़की की रुला देने वाली सैड लव स्टोरी
- सच्चा वाला प्यार