अरिजीत सिंह की Success Story | Arijit Singh Biography in Hindi


Arijit Singh Biography in Hindi (अरिजीत सिंह की जीवनी) : अरिजीत सिंह एक ऐसे सिंगर जिनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। 'Arijit Singh'  की आवाज में वह कमाल की काबिलियत है। जिसके जरिए वह अपनी आवाज में दर्द और सहजता को आसानी से ले आते हैं।

छोटी सी उम्र में ही "Arijit Singh" ने पार्श्व गायन में कदम रखा और कदम रखते ही बड़े-बड़े सिंगर्स के बीच एक अलग पहचान बना ली। अरिजीत सिंह अपनी soulful voice से Hindi Music Industry मैं एक गजब की क्रांति ले आए हैं। इसीलिए आज हम बात कर रहे हैं soulful voice के इकलौते हकदार 'Arijit Singh' की।

Arijit singh

नाम             - अरिजीत सिंह.
व्यवसाय       -  पार्श्व गायक, म्यूजिक कंपोजर.
जन्मतिथि     - 25 अप्रैल, 1987.
जन्म स्थान   - मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) | भारत.
धर्म              - हिंदू.
पत्नी            - कोयल रॉय.

अरिजीत सिंह की Success Story - Arijit Singh Biography in Hindi

 अरिजीत सिंह का जन्म सन 1987 में  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद शहर में हुआ। अरिजीत सिंह के पिता पंजाबी और मां बंगाली थी। अरिजीत के ननिहाल में सभी मेंबर संगीत से जुड़े हुए हैं। उनकी नानी पहले से ही शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित थी। मौसी भी गाया करती थी। मामा तबला वादक थे। उनकी मां भी संगीत में रुचि रखती थी। अगर फैमिली के इतने सदस्य संगीत से जुड़े हुए हो तो आगे की पीढ़ी का संगीत को फॉलो करना स्वभाविक है।

Arijit Singh Earlier Life (प्रारंभिक जीवन)

Arijit Singh ने शुरुआत में राजा विजय सिंह स्कूल से हाई स्कूल की शिक्षा प्राप्त की और श्रीपत कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। अरिजीत का कहना है कि वह शुरू से ही पढ़ाई में काफी अच्छे थे। लेकिन उनकी म्यूजिक में उनकी ज्यादा दिलचस्पी थी। संगीत की तरफ इसी रुझान को देखते हुए, उनके पेरेंट्स ने उनको संगीत की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दिलानी शुरू कर दी।


"पंडित राजेंद्र प्रसाद हजारी" जी से उन्होंने शास्त्री संगीत की शिक्षा ली। "धीरेंद्र प्रसाद हजारी" जी से उन्होंने तबला बजाना सीखा, और "वीरेंद्र प्रसाद हजारी" जी से उन्होंने रविंद्र संगीत और पॉप म्यूजिक सीखा।

Arijit Singh Career & Struggle (संघर्ष)

अरिजीत ने संगीत की ट्रेनिंग को पूरा कर लिया। अब उन्हें ऐसे प्लेटफॉर्म की जरूरत थी। जहां वह अपनी टैलेंट को प्रदर्शित कर सकें। अरिजीत सिंह को luckily एक मौका मिला। साल 2005 में एक सिंगिंग रियलिटी शो में participate करने के लिए वह अपना शहर छोड़कर मुंबई आ गए। इस Reality Show में Participate करने के लिए कई सारे ऑडिशन देने पड़ते थे। ऑडिशंस इतनी कड़ी हुआ करती थी, कि कई बार तो अरिजीत को ऑडिशन के दौरान नींद भी आ जाती थी।

पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अरिजीत इस रियलिटी शो में टॉप फाइव तक पहुंचने से पहले ही शो से बाहर हो गए। लेकिन इस शो के जज शंकर महादेवन उनकी आवाज से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने भविष्य में अरिजीत के साथ काम करने का आश्वासन दिया और बाद में संकर महादेवन ने अपने वादे के मुताबिक अरिजीत को "हाई स्कूल म्यूजिकल टू एल्बम" के  गाने "अलफा 1" में गाने का अवसर देकर अपना वादा पूरा किया।

Arijit Singh Towards Success (सफलता की ओर कदम)

आगे चलकर अरिजीत ने एक और रियलिटी शो ("10 के 10 ले गए दिल") में participate किया और इस बार वह इस Reality Show के विजेता बन गए। इस Show के जीतने के बाद उन्हें एक पॉपुलर म्यूजिक लेवल के लिए गाना गाने के लिए Contract भी मिल गया। लेकिन Arijit को म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 अब तक सब यही जानते हैं कि अरिजीत के मुंबई आने के बाद ही Playback गाना गाने लग गए थे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। जब अरिजीत ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था। तब कई दिग्गज सिंगर्स के पास अच्छे काम की कमी थी। जल्द ही अरिजीत को एहसास हो गया कि अभी Playback Singing मैं उनका कोई चांस नहीं है। इसलिए उन्होंने अपनी म्यूजिक करियर में कुछ बदलाव किए और वह बतौर म्यूजिक प्रोड्यूसर काम करने लगे।


 उन्होंने कई फेमस म्यूजिक प्रोड्यूसर जैसे कि प्रीतम चक्रवर्ती , विशाल शेखर और मिथुन के साथ एक म्यूजिक प्रोग्रामर के तौर पर काम किया। वैसे अब देखा जाए तो म्यूजिक प्रोग्रामर बनना यह फैसला उनके लिए बिल्कुल सही था। यहां उन्हें म्यूजिक की बारीकियों को सीखने का मौका मिला। मतलब सिंपल वर्ड में कहें तो अरिजीत म्यूजिक प्रोग्रामिंग करते करते एक Better Musician बन गए।

Arijit Singh Turning Point of Life (सफलता)

अरिजीत की लाइफ में टर्निंग पॉइंट 2010 में आया जब म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम को 16 फिल्मों का संगीत बनाना था। फिल्मों का संगीत बनाने के दौरान अरिजीत रोज चार से पांच गानों के rought कट्स गाने लगे थे। अरिजीत की इस प्रतिभा को देख प्रीतम जी ने अपनी फिल्मों में Arijit से गाने गवाना शुरू कर दिए।

 जैसे जैसे यह गाने रिलीज़ हुए। अरिजीत को और म्यूजिक डायरेक्टर्स से उनके लिए म्यूजिक करने के लिए अच्छे अच्छे ऑफर आने लगे। धीरे-धीरे अरिजीत की मखमली आवाज को वह शोहरत और वह लाइमलाइट मिलता चला गया, जिसके वह हकदार थे। अरिजीत आज जिस मुकाम पर है, हम सभी जानते हैं।

Arijit Singh Personal Life (निजी जीवन)

अरिजीत म्यूजिक इंडस्ट्री में जितने सफल रहे। निजी जीवन में उतने ही विफल रहे। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि- अरिजीत ने दो शादी की थी। अरिजीत की पहली शादी रियलिटी शो के दौरान उनकी Co-constent से प्यार होने के बाद हो गई। लेकिन आपसी मतभेदों के चलते जल्दी ही दोनों अलग हो गए। दूसरी शादी उन्होंने 2014 में अपनी बचपन की दोस्त "कोयल रॉय" से की। Koel पहले से शादीशुदा थी।

 लेकिन वैवाहिक जीवन में प्रॉब्लम के चलते Koel ने पहले पति से तलाक लिया और अरिजीत से शादी कर ली। Koel Roy  की पहली शादी से एक बेटी है। जो अरिजीत के बहुत करीब है। Arijit खुद की एक NGO भी चलाते है, जिसके नाम है "LET THERE BE LIGHT" जो काम करती है, जिया गंज के लोकल एरिया में, BPL कम्युनिटी के लोगों के लिए। इससे यह साफ जाहिर होता है कि अरिजीत एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ एक अच्छे दिल के इंसान भी है।

 Arijit Singh Favourite Singer (पसंदीदा संगीतकार)

● किशोर कुमार
● गुलाम अली साहब
● जगजीत सिंह
● KK उनके फेवरेट सिंगर है।

Achievements (उपलब्धियां)

अरिजीत सिंह को अपनी बेमिसाल Singing के लिए बहुत सारे अवार्ड मिले। साल 2014 में फिल्म Aashiqui 2 का गाना  "क्योंकि तुम ही हो" और साल 2016 में फिल्म Roy  का गाना  "सूरज डूबा है"  के लिए उन्हें फिल्म फेयर और बेस्ट प्लेबैक सिंगर के अवार्ड से नवाजा गया। बाकी अवॉर्ड्स निम्नलिखित हैं :

● Filmfare Awards - 4
● Filmfare Awards East - 1
● IIFA Awards15Guild Awards - 2
● GiMA Awards - 5
● Mirchi Music Awards - 4
● RMIM Puraskaar - 10
● Screen Awards - 3
● Zee Cine Awards - 3
● Stardust Awards - 1


Note : Arijit Singh के बारे में दी हुई जानकारी Wikipedia Information पर आधारित है। जिसे हमने सीधे शब्दों में आप तक पहुंचाने का प्रयास किया है. "Arijit Singh Biography" के बारे में आपकी कोई राय है, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं। हमें आपकी कमेंट का इंतजार रहेगा। अगर आपको  अरिजीत सिंह की जीवनी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले। यदि आप हमसे बात करना चाहते हैं, तो हमारे Contect Us पेज और Facebook पेज पर हम से संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद😊