नेहा कक्कड़ की Success Story | Neha Kakkar Biography in Hindi


Neha Kakkar | नेहा कक्कड़ भारतीय पार्श्व गायक (Playback Singer) है। 'Neha Kakkar' ने अपने करियर की शुरुआत सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल से की थी। नेहा कक्कड़ YouTube पर भी काफी सक्रिय हैं। नेहा का गाना 'मिले हो तुम हमको' भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे हिट गानों में से एक माना जाता है। अगर नेहा के फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो वह ऋषिकेश की एक मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखती हैं।

सूत्रों की माने तो 'Neha Kakkar' ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत माता के जगरातो में गाकर की थी। उनके अर्श से फर्श तक की कहानी काफी दिलचस्प है। तो चलिए जानते हैं "Neha kakkar"  की Success Story और साथ ही साथ जानने का प्रयास करते हैं, कि-  माता के जगराते में गाने वाली लड़की Neha Kakkar कैसे बन गई बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर।

Neha kakkar
Image- Instagram
नाम            - नेहा कक्कड़.
उपनाम        - इंडियन सकीर, सेल्फी क्वीन.
Height      - 4 फ़ीट 9 इंच.
जन्म            - 6 जून 1988 (ऋषिकेश) उत्तराखंड.
कार्यक्षेत्र       - प्लेबैक सिंगर,यूट्यूबर.
शिक्षा           - 11th. Paasout (न्यू होली पब्लिक स्कूल) दिल्ली

नेहा कक्कड़ की Success Story - Neha Kakkar Biography in Hindi

Neha Kakkar का जन्म 6 जून 1988 को देव भूमि ऋषिकेश उत्तराखंड में हुआ। बाद में नेहा का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया। नेहा को बचपन से ही सिंगिंग का शौक था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था, कि- "वह अपनी संगीत आइडल बड़ी बहन सोनू कक्कड़ को मानती है"।

नेहा ने अपनी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ को गाते हुए देख गाना शुरू किया था। नेहा बचपन से दिल्ली में माता के जागरण मैं गाया करती थी। नेहा बताती है कि कई बार वह माता की चौकी में गाते हुए सो जाया करती थी। इस तरह उनका बचपन म्यूजिक को एंजॉय करते हुए बीता।

Neha Kakkar Education (नेहा कक्कड़ शिक्षा)

नेहा ने दिल्ली के न्यू होली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है।  लेकिन उनके प्रशंसकों को यह बात जानकर काफी आश्चर्य होगा, कि नेहा ने अपना स्कूल भी पूरा नहीं किया है। उन्होंने केवल 11th क्लास तक पढ़ाई की है।

वह इसलिए क्योंकि उसी समय नेहा की एग्जाम थे और उसी समय नेहा इंडियन आइडल के लिए सिलेक्ट हो गई थी। नेहा को स्टडी और अपने Passion में से किसी एक को चुनना था। नेहा ने अपने पैशन को चुना और पढ़ाई को 11th standard में ही अलविदा कह दिया।

Neha Kakkar Career

Neha Kakkar ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-2 से की थी। जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया था। नेहा कक्कड़ ने पढ़ाई को क्विट करके अपने पैशन को चुना था। और इंडियन आइडल में वह टॉप फाइव में जगह बनाने में कामयाब भी रही थी। लेकिन उसके बाद वह फाइनल में हार गई।

उस समय नेहा को काफी दुख हुआ था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद नेहा ने अपनी एक एल्बम निकाली "नेहा द रॉकस्टार" के नाम से। इस एल्बम के बाद तो जैसे नेहा के पंख लग गए थे। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिर उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री को एक के बाद एक जबरदस्त हिट गाने दिए। इसी बीच नेहा ने Youtube पर भी अपनी फैन फॉलोइंग को काफी ग्रो किया।

नेहा ने YouTube पर अपने songs अपलोड करना शुरू कर दिया। YouTube ने नेहा को रातोंरात सेलिब्रिटी बना दिया। नेहा का गाना 'मिले हो तुम हमको' YouTube पर बहुत बड़ा सुपरहिट रहा। आज उनके इस song पर 150 मिलियन views है। जो धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे हैं। नेहा लाइव शो भी करती हैं। अब तक वह करीब 1000 लाइव शो कर चुकी हैं। नेहा को उनके फैन प्यार से इंडियन शकीरा के नाम से बुलाते हैं।

Neha Kakkar Success and Achievements (सफलता) 

 Neha Kakkar

YouTube पर एक अलग मुकाम हासिल करने वाली नेहा कक्कड़ को बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने 2011 में कॉकटेल के लिए 'सेकंड हैंड जवानी' गाना गाया जो कि उस समय के सबसे सुपरहिट गानों में से एक था। नेहा कक्कड़ कि big सक्सेस के पीछे YouTube का भी बहुत बड़ा हाथ है।

YouTube पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। जो नेहा को काफी पसंद करते हैं। YouTube पर उनके गाने 'शाहरुख एंथम' और 'मिले हो तुम हमको' जैसे सुपरहिट गानों ने नेहा को खास पहचान दिलवाई। आज आलम यह है, कि हर म्यूजिक डायरेक्टर नेहा कक्कड़ के साथ काम करना चाहता है।

Neha Kakkar Hit Songs List (नेहा कक्कड़ के हिट सॉन्ग)

नेहा कक्कड़ ने हिंदी फिल्मों के लिए बहुत सारे गाने गाए। जिनमें से बहुत सारे गाने बहुत लोकप्रिय हुए। उन्हीं गानों में से मैं उनके कुछ बेहतरीन गाने यहां बताने जा रहा हूं, जो नीचे निम्नलिखित है।

फ़िल्म - बरेली के बाजार मे रिमिक्स (2009)
गाना - ‘वोह एक पल’ (2011)
फ़िल्म - ‘कॉकटेल’
गाना - ‘सेकंड हेंड जवानी’(2012)
फ़िल्म - फटा पोस्टर निकला हीरो
गाना -  धतिंग नाच’(2013)
फ़िल्म -  रमैया वस्ताव्वैया
गाना - जादू की झपी(2013)
 फ़िल्म - परागुए
गाना - बोतल खोल(2013)
फ़िल्म - यारियां
गाना - सुन्नी सुन्नी सड़कों पे(2014)


  Note :- दोस्तों! आपको "Neha Kakkar Biography" कैसी लगी, हमें नीचे कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं. Neha Kakkar के बारे में दी गई जानकारी Wikipedia मैं दी हुई जानकारी पर आधारित है. जिसको हमने सीधे शब्दों में आप तक पहुंचाने का प्रयास किया है. अगर आपको यह बायोग्राफी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें. यदि आप हमसे बात करना चाहते हैं. तो हमारे Contect Us पेज और Facebook पेज पर हम से कांटेक्ट कर सकते हैं. धन्यवाद☺

सभी आर्टिकल देखने के लिए-यहाँ क्लिक करें



संबंधित लेख :